पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ...लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, जब एक साथ एक मंच पर दिखेंगे तीनों भोजपुरी स्टार्स

    भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े नाम मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’—हाल ही में एक ही फ्रेम में नजर आए, और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. यह मुलाकात किसी फिल्म सेट पर नहीं, बल्कि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा से मिलने के दौरान हुई.

    Manoj tiwari pawan singh and nirahua bhojpuri stars will come in kapil sharma show
    Image Source: Social Media

    भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े नाम मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’—हाल ही में एक ही फ्रेम में नजर आए, और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. यह मुलाकात किसी फिल्म सेट पर नहीं, बल्कि कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा से मिलने के दौरान हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था, क्योंकि तीनों को एक साथ देखने का मौका बहुत कम मिलता है.

    वायरल वीडियो में पवन सिंह का सौम्य और विनम्र रूप एक बार फिर देखने को मिला. उन्होंने सबसे पहले मनोज तिवारी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर निरहुआ को प्यार से गले लगाया. इसके बाद तीनों सितारों ने कपिल शर्मा के साथ कैमरे के सामने मुस्कान बिखेरी. जैसे ही ये वीडियो सामने आए, फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर खुशी जताई और कपिल के शो में तीनों की जुगलबंदी देखने की इच्छा व्यक्त की.

    मनोज तिवारी ने साझा किया खास वीडियो

    मनोज तिवारी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मुलाकात का वीडियो साझा किया. वीडियो के बैकग्राउंड में उनका लोकप्रिय भजन “राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे” सुनाई दे रहा है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने साथियों के प्रति प्यार जताते हुए लिखा कि सितारों का स्नेह और संस्कार ही भगवान की सबसे बड़ी कृपा है. साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा शो का हैशटैग जोड़कर इस एपिसोड को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी.

    एक्टिंग से राजनीति तक, तीनों का दमदार सफर

    मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ—ये तीनों सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक सीमित नहीं हैं. अभिनय ही नहीं, संगीत और राजनीति—हर क्षेत्र में इनका प्रभाव स्पष्ट दिखता है. मनोज तिवारी जहां अपने भजनों और लोकगीतों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, वहीं पवन सिंह अपनी दमदार आवाज और ऐक्शन भूमिकाओं से दर्शकों के प्रिय बने हुए हैं. निरहुआ भी अपनी सुपरहिट फिल्मों और स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों को लगातार मनोरंजन देते आ रहे हैं. राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद तीनों की लोकप्रियता दर्शकों के बीच लगातार बनी हुई है.

    पवन सिंह की हालिया चर्चा और लोकप्रियता

    हाल ही में पवन सिंह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉलो’ में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने अपने सहज स्वभाव और मजबूत व्यक्तित्व से दर्शकों को काफी प्रभावित किया. शो में धनश्री वर्मा के साथ उनकी दोस्ती भी चर्चा में रही. हालांकि, चुनावी व्यस्तताओं के चलते उन्हें शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा. दूसरी तरफ, मनोज तिवारी की गायकी और निरहुआ की फिल्मों के प्रति दर्शकों का प्यार लगातार उनकी स्टारडम को और मजबूत करता जा रहा है.

    यह भी पढ़ें बिग-बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद किन लोगों से नहीं मिलना चाहते शहबाज? कहा- नकली हैं वो लोग