बिग-बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद किन लोगों से नहीं मिलना चाहते शहबाज? कहा- नकली हैं वो लोग

बिग बॉस 19 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है और जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल बढ़ती जा रही है. इस रोचक माहौल के बीच वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेकर सुर्खियां बटोरने वाले शहबाज बदेशा अब शो से बाहर आ चुके हैं.

Big Boss Shehbaz do not want to meet with these people after out from the house
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है और जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल बढ़ती जा रही है. इस रोचक माहौल के बीच वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेकर सुर्खियां बटोरने वाले शहबाज बदेशा अब शो से बाहर आ चुके हैं. अपने ह्यूमर, मज़ाकिया अंदाज़ और चुटीली बातों से उन्होंने बिग बॉस के घर को कई बार हंसी से भर दिया. बाहर आते ही शहबाज ने शो के कुछ प्रतिभागियों पर बेबाक टिप्पणी की और घर के अंदर देखी-परेखी बातों का खुलकर खुलासा किया.


शहबाज ने इंटरव्यू में पहली बार उन नामों का खुलासा किया जिन्हें वह रियल लाइफ में भी देखने का मन नहीं रखते. उन्होंने साफ कहा कि तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट घर में उन्हें बेहद बनावटी लगीं. उनके अनुसार, दोनों का व्यवहार और व्यक्तित्व कैमरे के सामने बिल्कुल भी असली नहीं दिखा. उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस के बाहर भी इनसे दूरी ही बनाए रखना चाहेंगे.

अभिषेक–अशनूर पर ‘घमंड’ का आरोप

शहबाज ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए अभिषेक बजाज और अशनूर कौर पर भी चुटकी ली. उन्होंने बताया कि उन्हें दोनों का रवैया काफी घमंडी लगा. शहबाज ने कहा कि अभिषेक अक्सर उन्हें ताना मारते थे और मज़ाक उड़ाते थे कि वो फिनाले तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे. शहबाज ने कहा—“मुझे लगता है कि घमंडी लोग आख़िर में खुद ही अपने अहंकार की वजह से हारते हैं.”

मालती चाहर—“टॉप 6 में नहीं होनी चाहिए थीं”

जब टॉप 6 के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो शहबाज ने बिना किसी हिचकिचाहट के मालती चाहर का नाम लिया. उन्होंने कहा कि घर में मालती ने कई बार ऐसा व्यवहार किया जो उन्हें सही नहीं लगा.उनका दावा था कि मालती टॉप 6 में सिर्फ अपने भाई और कुछ क्रिकेटर फैन्स के समर्थन की वजह से पहुंचीं, न कि अपनी गेम स्ट्रेटेजी के दम पर.

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भावुक हुए शहबाज

बातचीत के दौरान शहबाज ने बिग बॉस 13 के दिग्गज विनर और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का ज़िक्र भी किया. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी सीजन हो, सिद्धार्थ जैसी शख्सियत फिर देखने को नहीं मिलेगी. शो में उनकी मौजूदगी, ऊर्जा और प्रभाव अब भी अलग ही पहचान रखते हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने ऐसी क्या गलती की? मांगनी पड़ गई हाथ जोड़कर माफी; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल