1.35 लाख का iPhone सिर्फ 40 हजार में! जानें कैसे इस शख्स ने किया कमाल

iPhone 17 Pro को खरीदना हर टेक प्रेमी का सपना होता है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत अक्सर इस ख्वाहिश को अधूरा छोड़ देती है. आम तौर पर लोग इसे खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, या फिर सेल और पुराने हैंडसेट के एक्सचेंज का सहारा लेते हैं.

man buy iPhone 17 pro in just 40 thousand redeem hdfc credit card points
Image Source: Social Media

iPhone 17 Pro को खरीदना हर टेक प्रेमी का सपना होता है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत अक्सर इस ख्वाहिश को अधूरा छोड़ देती है. आम तौर पर लोग इसे खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, या फिर सेल और पुराने हैंडसेट के एक्सचेंज का सहारा लेते हैं. लेकिन एक शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया कि उन्होंने 1.35 लाख रुपये का iPhone 17 Pro केवल 40 हजार रुपये में खरीद लिया.


Apple ने iPhone 17 Pro को कुछ महीने पहले ही सितंबर 2025 में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है. हाल ही में X प्लेटफॉर्म (पूर्व Twitter) पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इस शख्स ने सिर्फ 40 हजार रुपये खर्च करके लेटेस्ट iPhone खरीदा. वायरल पोस्ट के अनुसार, साहिल पाहवा नाम के यूजर ने यह पोस्ट शेयर की. उन्होंने स्क्रीनशॉट्स के जरिए दिखाया कि उन्होंने HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल किया. पोस्ट में उन्होंने HDFC बैंक और स्मार्टबाय पोर्टल का नाम भी लिखा है.

रिवॉर्ड प्वाइंट्स ने बनाया कमाल

HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड पर खर्च करने पर प्वाइंट्स मिलते हैं. इन प्वाइंट्स को जब स्मार्टबाय पोर्टल पर रिडीम किया जाता है, तो ये करीब 10 गुना तक ज्यादा मूल्य वाले बन जाते हैं. साहिल ने इस सुविधा का फायदा उठाते हुए 94,430 प्वाइंट्स का उपयोग किया और केवल 40,470 रुपये कैश पेमेंट की. इस तरह, उन्होंने iPhone 17 Pro को बेहद कम कीमत में खरीदा. पोस्ट में उन्होंने ऑर्डर आईडी और प्रोडक्ट वैल्यू के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जिससे उनकी खरीद की प्रामाणिकता भी साबित होती है.

हर कोई उठा सकता है फायदा

यदि आपके पास HDFC या किसी अन्य बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप नियमित रूप से रिवॉर्ड्स कमा रहे हैं, तो आप भी इन्हें रिडीम करके ऐसे फायदेमंद ऑफ़र हासिल कर सकते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के अवसर हर दिन नहीं मिलते, लेकिन जो कार्ड होल्डर स्मार्ट तरीके से प्वाइंट्स का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह बड़े बचत का जरिया बन सकता है.इस कहानी से यह साफ है कि सिर्फ सही जानकारी और थोड़ी स्मार्ट रणनीति से महंगे गैजेट्स भी किफायती बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी WhatsApp और Instagram पर चैटिंग, मेटा ने लॉन्च किया एंटी-स्कैम फीचर्स