फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, अमेरिका पर उठे गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत के साथ ही मेजबान अमेरिका एक बार फिर विवादों में घिर गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और अधिकारियों की जांच, ईरान के मैचों के टिकटों को लेकर उठे सवाल और एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों व रेफरी से लंबी पूछताछ के बाद अब इंग्लैंड फुटबॉल टीम के साथ चोरी की घटना सामने आई है.

Major setback for the England team amidst the 2026 FIFA World Cup training equipment stolen
Image Source: Social Media

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत के साथ ही मेजबान अमेरिका एक बार फिर विवादों में घिर गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और अधिकारियों की जांच, ईरान के मैचों के टिकटों को लेकर उठे सवाल और एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों व रेफरी से लंबी पूछताछ के बाद अब इंग्लैंड फुटबॉल टीम के साथ चोरी की घटना सामने आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड टीम के अभ्यास और प्रशिक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण सामान रास्ते में चोरी हो गया. टीम का पहला मुकाबला 18 जून को टेक्सास में क्रोएशिया के खिलाफ खेला जाना है. इससे पहले खिलाड़ी फ्लोरिडा में अभ्यास कर रहे थे और शनिवार को टीम तथा कोचिंग स्टाफ को कैनसस सिटी पहुंचना था.

फ्लोरिडा से कैनसस सिटी ले जाते समय हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों और स्टाफ का सामान टीम से पहले कैनसस सिटी भेजा जा रहा था. इसी दौरान ट्रांसपोर्ट के दौरान चोरी की घटना हुई. जब सामान अपने गंतव्य तक पहुंचा, तब पता चला कि कई जरूरी वस्तुएं गायब हैं.

खिलाड़ियों के जूते और ट्रेनिंग उपकरण हुए गायब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के फुटबॉल शूज, अभ्यास के लिए इस्तेमाल होने वाली गेंदें, नेट और कोचिंग स्टाफ का अन्य जरूरी उपकरण शामिल था.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और चोरी हुआ अधिकांश सामान बरामद भी कर लिया गया है.

मेजबानी व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अमेरिका की मेजबानी व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं. पहले भी टूर्नामेंट से जुड़े कई प्रशासनिक और सुरक्षा मुद्दों को लेकर आलोचना हो चुकी है. गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब तीन देश संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं. अमेरिका के अलावा कनाडा और मेक्सिको भी इस टूर्नामेंट के सह-मेजबान हैं.

ये भी पढ़ें- Jorhat Plane Crash: AN-32 हादसे में IAF के 5 जवान शहीद, एक पायलट का इलाज जारी, जांच के आदेश