CJP Protest Update: NEET यूजी पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है. यह मामला अब कानूनी और सुरक्षा के दायरे में भी पहुंच चुका है. आंदोलन की फंडिंग और 20 जुलाई को हुई हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. याचिका में पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की गई है.
याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की है कि जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए. याचिका में दावा किया गया है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच आवश्यक है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रदर्शन के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अन्य तत्व तो सक्रिय नहीं हैं. यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता वरुण कुमार सिन्हा ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की, जिस पर अदालत ने प्रारंभिक स्तर पर सुनवाई के लिए सहमति जता दी है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: 'नौकरियां छीनीं, युवाओं का भविष्य बर्बाद किया', CM Yogi का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला