Chandigarh News: चंडीगढ़ में संदिग्ध आईईडी और हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस ने सेक्टर-43 आईएसबीटी के पीछे से संदिग्ध विस्फोटक, हथियार और कुछ दूसरी सामग्री बरामद की है.
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना-36 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास संदिग्ध विस्फोटक होने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान पुलिस को संदिग्ध आईईडी, हथियार और कुछ अन्य सामान मिला. पुलिस ने सभी चीजों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.
#WATCH | Chandigarh Police have apprehended three persons in connection with a case involving a suspected IED and firearm. An FIR has been registered at Police Station 36, Chandigarh. A suspected IED and other material have been recovered from the apprehended persons. Chandigarh… pic.twitter.com/fem96YqOOz
— ANI (@ANI) August 23, 2026
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में उनके पास से संदिग्ध आईईडी और दूसरी सामग्री मिलने की बात सामने आई है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक और हथियार उनके पास कहां से आए और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था.
पुलिस को आशंका है कि चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात की योजना बनाई जा रही थी. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी.
सेक्टर-43 आईएसबीटी पर बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद सेक्टर-43 आईएसबीटी और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बस स्टैंड एक भीड़भाड़ वाली जगह है, इसलिए पुलिस यहां खास सतर्कता बरत रही है. सुरक्षा एजेंसियां बरामद संदिग्ध विस्फोटक और हथियारों की जांच कर रही हैं.
इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के संपर्कों और उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें- पाक की खुली पोल! ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश के ठिकाने की फिर हुई मरम्मत, जानें किसने दिया पैसा