RBI Policy Update: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी में लिए गए फैसलों का ऐलान कर दिया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है. यानी आपकी लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा और यह जस की तस रहेगी. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद कहा कि हमने ब्याज दरों पर अपना रुख न्यूट्रल बना रखा. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 और 27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक क्या-क्या बदला? पीएम मोदी ने बताया