Big Encounter in Bengal: बंगाल के रेप केस में अब तक 30 से ज्यादा की गिरफ्तारी! | Big Breaking

Big Encounter in Bengal: बरुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, आरोपी के एनकाउंटर के बीच पुलिस ने 28 से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार.

Bharat 24

Big Encounter in Bengal: पश्चिम बंगाल के चर्चित बरुईपुर रेप और मर्डर केस में लगातार बड़े घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. अब तक इस केस से जुड़े 28 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि ताजा कार्रवाई में 8 और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इसी बीच इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, प्रभाष मंडल को जांच के सिलसिले में बरुईपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुर इलाके में क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था. आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश करते हुए भागने लगा. पुलिस ने इसे आत्मरक्षा की स्थिति बताते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत बरुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड का मेगा ऐलान, भारतीय व्यापारियों के लिए खोले नए अवसर, 57% निर्यात पर नहीं लगेगा टैरिफ