Big Breaking On Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता और जेल में बंद आजम खान की महत्वाकांक्षी जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी परिसर में बने 40 भवनों में से 38 को अवैध निर्माण मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है. प्राधिकरण का कहना है कि इन भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है कि वह स्वयं इन भवनों को हटा ले, अन्यथा प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा.
रामपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार, जौहर यूनिवर्सिटी वर्ष 2024 से उसके अधिकार क्षेत्र में आती है. जांच के दौरान यूनिवर्सिटी से भवनों के स्वीकृत नक्शों की जानकारी मांगी गई थी. सुनवाई के बाद यह पाया गया कि परिसर के केवल दो भवनों के ही मानचित्र स्वीकृत हैं, जबकि बाकी 38 भवन बिना अनुमति के बनाए गए हैं.