बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Bihar Officer Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं. राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता (एडीएम), उप सचिव और अन्य अधिकारी शामिल हैं.

Major administrative reshuffle by the Bihar government 36 officials transferred check the list
Image Source: Social Media

Bihar Officer Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं. राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता (एडीएम), उप सचिव और अन्य अधिकारी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अमिताभ सिंह को सिवान का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है.
  • सिवान के डीडीसी मुकेश कुमार का तबादला कर उन्हें सहरसा में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की जिम्मेदारी दी गई है.
  • अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
  • गिरिधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है.
  • सुरेंद्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. उन्हें शिवहर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
  • अभिषेक श्रीवास्तव, जो पहले नालंदा में अपर समाहर्ता थे, अब मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव के पद पर काम करेंगे.
  • विपिन कुमार राय को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
  • अनुराग कौशल सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

तुरंत देना होगा योगदान

सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए पद पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालें और इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को दें. जिन अधिकारियों का अभी किसी पद पर पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देना होगा. गौरतलब है कि 1 जुलाई को बिहार सरकार ने पुलिस, प्रशासन और कई अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार MLC के शपथ ग्रहण समारोह में ये नाम शामिल! जानें किसे मिलेगी जिम्मेदारी?