Maharashtra News : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की बंपर जीत, BJP के दिग्गजों ने दी बधाई

Mahayuti victory in Maharashtra civic elections

महाराष्ट्र की कुल 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इन चुनावों में महायुति गठबंधन ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है.

रविवार, 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई थी. गौरतलब है कि नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 2 दिसंबर को संपन्न हुआ था. हालांकि, कुछ कारणों से 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में चुनाव उस समय नहीं हो पाए थे. इन स्थगित क्षेत्रों में शनिवार, 20 दिसंबर को मतदान कराया गया, जिसके बाद सभी सीटों के नतीजे घोषित किए गए.