सिनेमाघरों के बाद OTT पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! Mahavatar Narsimha आज इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Mahavatar Narsimha OTT Release: जब भक्ति अपनी पराकाष्ठा पर हो और अधर्म अपनी सीमा लांघ जाए, तब होता है भगवान का अवतार, यही दर्शन दिखाती है फिल्म महावतार नरसिम्हा, जिसने सिनेमाघरों में न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि लाखों दर्शकों के दिलों को भी छू लिया.

Mahavatar Narsimha will release on Netflix today and break all records
Image Source: Social Media/X

Mahavatar Narsimha OTT Release: जब भक्ति अपनी पराकाष्ठा पर हो और अधर्म अपनी सीमा लांघ जाए, तब होता है भगवान का अवतार, यही दर्शन दिखाती है फिल्म महावतार नरसिम्हा, जिसने सिनेमाघरों में न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि लाखों दर्शकों के दिलों को भी छू लिया.

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस एनीमेटेड फिल्म ने 25 जुलाई को जब बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी, तो दर्शक सिनेमाघरों में बैठकर ही जय जयकार करने लगे थे. अब, लंबी प्रतीक्षा के बाद, भगवान नरसिम्हा की यह गाथा एक बार फिर गूंजने वाली है, इस बार आपके अपने घरों में.

नेटफ्लिक्स पर होगी डिजिटल रिलीज, जानिए समय और तारीख

जो दर्शक किसी कारणवश थिएटर में इस फिल्म का अनुभव नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब यह एक सुनहरा मौका है. महावतार नरसिम्हा 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. नेटफ्लिक्स ने खुद अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म के फैंस के बीच उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ पड़ी है.

आस्था और सिनेमाई जादू का संगम

यह फिल्म सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है. प्रह्लाद की अडिग भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कथा को जिस खूबसूरती और भावनात्मक गहराई से पर्दे पर उकेरा गया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं. विजुअल इफेक्ट्स, बैकग्राउंड स्कोर और एनीमेशन इतने प्रभावशाली हैं कि फिल्म शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.

दुनिया भर में सफलता का परचम लहराया

महावतार नरसिम्हा न सिर्फ भक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जादू खूब चला.

दुनियाभर में कुल कलेक्शन: ₹325.65 करोड़

भारत में कमाई: ₹250.2 करोड़

क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने एनीमेशन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. इसने साबित कर दिया कि जब कथा सच्ची हो और श्रद्धा गहरी, तो दर्शक हर पीढ़ी के होते हैं.

घर में बनाइए मंदिर सा माहौल और देखिए 'महावतार नरसिम्हा'

अब जबकि यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है, आप अपने पूरे परिवार के साथ इसे आराम से देख सकते हैं, बच्चों के लिए यह मनोरंजन है, युवाओं के लिए प्रेरणा, और बड़ों के लिए श्रद्धा का अनुभव.

तो इस 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे, घर में लगाइए नेटफ्लिक्स और एक बार फिर अनुभव कीजिए, धर्म की विजय की वह दिव्य कहानी, जिसने दुनिया भर में 'नरसिम्हा' के नाम को गूंजा दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का महासंग्राम! DUSU चुनाव के लिए मतदान संपन्न, अब निगाहें नतीजों पर