वोटर्स ने इमोशनल राजनीति को नकार दिया... जीत के बाद बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, कहा- जनता ने जताया भरोसा

Maharashtra Municipal Elections: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के गठबंधन ने जोरदार बढ़त बनाई है. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में गठबंधन इस समय 118 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Maharashtra Voters rejected emotional politics Deputy CM Eknath Shinde said after victory
Image Source: Social Media

Maharashtra Municipal Elections: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के गठबंधन ने जोरदार बढ़त बनाई है. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में गठबंधन इस समय 118 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस और एनसीपी की स्थिति इस समय कमजोर दिख रही है, कांग्रेस 15 सीटों पर और एनसीपी मात्र 3 सीटों पर आगे चल रही है.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस जीत को ‘विकास ब्रांड की जीत’ बताया. उन्होंने कहा, “हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े थे और जनता ने वही चुना. वोटर्स ने इमोशनल और एंटी-डेवलपमेंट राजनीति को नकार दिया. मुंबई और महाराष्ट्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है.”

शिंदे ने यह भी कहा कि तीन साल पहले जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उनकी टीम ने विकास के काम शुरू किए थे, और अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ये काम आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई को ग्लोबल हब बनाने के संकल्प का भी जिक्र किया.

विकास बनाम इमोशन: चुनावी संदेश साफ

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, “लोगों ने डेवलेपमेंट ब्रांड को चुना और इमोशनल राजनीति को किनारे रखा. बाला साहेब की विरासत पर जनता ने भरोसा जताया है. हम उन मुंबईकरों को वापस लेकर आएंगे जिन्हें पिछले वर्षों में नजरअंदाज किया गया था.”

उनका कहना था कि यह जनादेश यह दर्शाता है कि विकास और कामकाज पर जनता का भरोसा अब भी कायम है और नकारात्मक या व्यक्तिगत राजनीति के लिए अब कोई जगह नहीं है.

विपक्ष का हाल, महाविनाश अघाड़ी का झटका

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बीजेपी और शिंदे गठबंधन के उम्मीदवार दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं, जबकि महाविनाश अघाड़ी (जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार शामिल हैं) केवल 7-8 प्रतिशत सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं.

गोयल ने कहा, “यह दिखाता है कि जनता ने महाविनाश अघाड़ी पर से विश्वास खो दिया है. नकारात्मक राजनीति के लिए अब कोई जगह नहीं है. मुंबई ने महायुति की मेहनत और विकास की दिशा में विश्वास जताया है.” उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर मुंबई में बीजेपी और शिंदे गठबंधन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, और विपक्ष द्वारा बनाए गए अनैतिक गठबंधन को जनता ने साफ झटका दिया है.

विकास का एजेंडा और चुनावी रणनीति

विश्लेषकों का कहना है कि इस चुनाव में विकास का एजेंडा और ठोस रणनीति ही निर्णायक रही. शिंदे और बीजेपी गठबंधन ने हर वार्ड में अपने प्रत्याशियों को मजबूत रणनीति और अभियान के तहत खड़ा किया. इसके साथ ही, सरकार की योजनाओं और विकास परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाना भी एक बड़ा कारक साबित हुआ.

मुंबईवासियों ने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और राजनीतिक अनिश्चितता के मुकाबले काम और विकास को महत्व दिया. यही वजह है कि गठबंधन को बीएमसी में इतनी मजबूत बढ़त हासिल हुई.

महाराष्ट्र की राजनीति पर असर

इस चुनाव के नतीजों से महाराष्ट्र की राजनीतिक तस्वीर पर भी गहरा असर पड़ेगा. 

  • शिंदे और बीजेपी का मजबूत गठबंधन: बीएमसी में यह बढ़त गठबंधन की मजबूती का संकेत है.
  • विपक्ष की कमजोर स्थिति: उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गठबंधन को जनता ने साफ जवाब दिया.
  • विकास बनाम नकारात्मक राजनीति: यह चुनाव संदेश देता है कि जनता अब केवल काम और विकास पर भरोसा करती है.

ये भी पढ़ें- BCB पर नकेल कसने की तैयारी, निकल जाएगी सारी हेकड़ी! टी20 विश्व कप को लेकर ICC उठाएगा ये बड़ा कदम