छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में माओवादी उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. बकरकट्टा थाना क्षेत्र के गांव कुम्ही में रविवार की सुबह सीपीआई (माओवादी) के 12 कैडरों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण के दौरान उनके पास कुल 10 हथियार बरामद किए गए.
इस घटना में सबसे अहम नाम रामधेर मज्जी का है, जो कि केंद्रीय समिति सदस्य (CCM) और एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन प्रभारी हैं. रामधेर पर 45 लाख रुपये का इनाम रखा गया था और उन्हें हाल ही में एमएमसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. सुरक्षा बलों और राज्य प्रशासन के अनुसार, उनका आत्मसमर्पण माओवादी उन्मूलन अभियान के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.