Lucknow में Startup नीति के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में गरजे CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने यूपी की 25 करोड़ आबादी को चुनौती नहीं बल्कि बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि बेहतर स्किलिंग, स्टार्टअप और इनक्यूबेशन के जरिए प्रदेश की युवा आबादी को डेमोग्राफिक डिविडेंड में बदला जा सकता है.

Bharat 24

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को लेकर अपनी सोच साझा की. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के सामने चुनौतियां जरूर बड़ी हैं, लेकिन इसी के साथ प्रदेश के पास संभावनाएं भी उतनी ही व्यापक हैं. सीएम योगी ने आबादी को चुनौती मानने के बजाय इसे प्रदेश के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड बताया.

सीएम योगी ने कहा कि स्टार्टअप और इनक्यूबेटर्स के लिए केवल नीतियां बनाना ही पर्याप्त नहीं है. इसके लिए एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना जरूरी है, जिसमें आम लोगों की मानसिकता भी उसके अनुरूप हो. उन्होंने कहा कि बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी मानसिक रूप से तैयार होना होगा. उन्होंने कहा कि जब सरकार किसी नीति और अभियान को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति के साथ काम करती है और जनता का विश्वास भी सरकार के साथ जुड़ा होता है, तभी किसी बड़े इकोसिस्टम का निर्माण संभव होता है.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार देगी 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट, जानें कौन होगा पात्र और कैसे मिलेगा लाभ