LPG Rule Change: 6 अगस्त तक पूरा करें यह काम, वरना बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी, जानिए वजह

LPG Rule Change: इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया है. तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर गैस सब्सिडी बंद हो सकती है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ सकता है.

lpg-ekyc-deadline-subsidy-biometric-aadhaar-last-date-guide
Image Source: Internet

LPG Rule Change: अगर आपके घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो अगले कुछ दिन आपके लिए बेहद अहम हैं. देश की तीनों प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए 16 अगस्त 2026 की अंतिम तारीख तय की गई है. यदि तय समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस सब्सिडी बंद हो सकती है और हर सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.

16 अगस्त के बाद क्या होगा?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC निर्धारित समय सीमा तक पूरा नहीं होगा, उनके खातों में गैस सब्सिडी जारी नहीं की जाएगी. इसका सबसे अधिक असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर पड़ेगा. योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी बंद हो सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होगा.

e-KYC नहीं कराया तो कितना बढ़ेगा खर्च?

e-KYC पूरा नहीं होने की स्थिति में हर सिलेंडर पर लगभग 300 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है.

दिल्ली में जहां सब्सिडी के बाद सिलेंडर लगभग 642 रुपये में उपलब्ध होता है, वहीं बिना सब्सिडी इसकी कीमत करीब 942 रुपये हो जाएगी.

मुंबई में उपभोक्ताओं को लगभग 941.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये और कोलकाता में करीब 968 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है.

मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें e-KYC

गैस कंपनियों ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है.

इंडियन ऑयल के ग्राहक Google Play Store से IndianOil ONE और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर re-KYC विकल्प चुनें और फेस स्कैन के जरिए प्रक्रिया पूरी करें.

भारत पेट्रोलियम के ग्राहक Hello BPCL ऐप में लॉगिन कर OTP सत्यापन के बाद e-KYC विकल्प चुनकर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP Pay ऐप में MPIN के जरिए लॉगिन करें. इसके बाद LPG सेक्शन में जाकर Aadhaar FaceRD की सहायता से फेस स्कैन कर e-KYC पूरी कर सकते हैं.

डिलीवरी एजेंट या गैस एजेंसी से भी करा सकते हैं e-KYC

यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या ऐप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है, तो भी आपके पास आसान विकल्प मौजूद हैं.

जब गैस सिलेंडर की डिलीवरी आपके घर पहुंचे, तब डिलीवरी एजेंट के बायोमेट्रिक डिवाइस पर अंगूठे का सत्यापन कराकर e-KYC पूरी की जा सकती है.

इसके अलावा आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं.

समय रहते पूरा करें जरूरी प्रक्रिया

गैस सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए 16 अगस्त 2026 से पहले e-KYC पूरा करना जरूरी है. यदि समय सीमा निकल जाती है, तो उपभोक्ताओं को हर सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ सकता है, जिससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा. ऐसे में अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कर लेना ही समझदारी होगी.

ये भी पढ़ें- 16 अगस्त तक पूरा करें यह जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर मिलने में हो सकती है परेशानी!