Hapur LPG Raid: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां ईरान, इजराइल युद्ध के चलते गैस आपूर्ति को लेकर लोग दहशत में हैं और एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस आपदा को अवसर बनाने में जुट गए हैं. हापुड़ प्रशासन ने एक बड़ी कारवाई करते हुए स्थानीय नेता अब्दुल रिहान के घर पर छापा मारा और वहां से भारी मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए. इलाके में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी कमी की शिकायतें हैं. आम जनता सुबह से शाम तक एजेंसियों के चक्कर लगाती है. लेकिन उन्हें स्ट खत्म होने का बहाना बताकर लौटा दिया जाता है. इसी बीच प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि नेता अब्दुल रहान के घर पर अवैध रूप से सिलेंडरों की जमाखोरी की गई है. उसके बाद छापेमारी के लिए टीम पहुंचती है. अधिकारियों के घर के अंदर और स्टोर में जैसी जगहों पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मिले हैं. जिसकी तस्वीर आप देख सकते हैं. जांच करने पर पता चला है कि कुल 55 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर थे.
ये भी पढ़ें- भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का स्टाइलिश लुक वायरल, फोटो देख आप भी करने लगेंगे तारीफ!