Arjun Tendulkar Latest Look: मुंबई में एक भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चांडोक से शादी की. कुछ दिनों बाद, सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं. इन तस्वीरों में सारा ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान आकर्षित किया है. अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आप खुद देख सकते हैं.
गुरुवार को सारा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की सीरीज़ पोस्ट की, जिसमें उन्होंने भाई की शादी के कुछ इमोशनल और कैंडिड पलों की झलक दिखाई. इन तस्वीरों में सारा तेंदुलकर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
सारा का स्टाइलिश लुक
सारा ने भाई की शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया हुआ पिंक कलर का 'बांधनी' पहना था. इस साड़ी के बॉर्डर पर कटवर्क रोसेट डिज़ाइन, ज़री और रेशम की कढ़ाई की गई थी. सारा ने इस साड़ी को डार्क पिंक सिल्क के ब्लाउज़ के साथ मैच किया था, जिस पर ज़री की कढ़ाई और मोतियों वाले लटकन लगे थे.
हेवी ज्वैलरी के साथ सारा का लुक
सारा ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए हैवी ज्वैलरी पहनी थी. उन्होंने ग्रीन पर्ल वाले कई लेयर का नेकलेस पहना था, साथ ही मैचिंग झुमके और सुंदर मांग टीका भी पहना था. इसके अलावा, सारा ने कई चूड़ियों का सेट और एक बड़ी सी रिंग भी पहनी थी, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी.
भाई के साथ खूबसूरत पोज
इन तस्वीरों में सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. उनकी खूबसूरत मुस्कान ने तस्वीर को और भी आकर्षक बना दिया. सारा का यह लुक और उनकी तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आईं, और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें हो रही हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का जलवा, एडवांस बुकिंग में ही तोड़े रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग तय!