Lohri 2024: लोहड़ी पर क्यों आग में डालते हैं पॉपकॉर्न, मूंगफली? क्या है गुड और तिल का महत्व, जानें

Lohri 2024: लोहड़ी पर क्यों आग में डालते हैं पॉपकॉर्न, मूंगफली? क्या है गुड और तिल का महत्व, जानें

चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: लोहड़ी एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है जो पंजाब और हरियाणा में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसे जनवरी के महीने में मनाने की परंपरा है. इस साल ये पर्व 14 जनवरी (रविवार) को मनाया जाएगा. लोहड़ी में (Lohri 2024) लोग आग जलाकर उसके चारों और घूमते हैं, गाने गाते हैं और डांस करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोग लोहड़ी में मूंगफली, पॉपकॉर्न आग में क्यों डालते हैं. वहीं तिल और गुड का क्या महत्व है? चलिए जानते हैं...

आग में क्यों डालते हैं मूंगफली और पॉपकॉर्न?

मूंगफली में ऊर्जा और पोषण होता है और इसे आग में डालने से इसके मिनरल्स और विटामिन्स को बढ़ावा दिया जाता है. लोहड़ी के माध्यम से जीवन में ऊर्जा की देन का प्रतीक है. वहीं पॉपकॉर्न को आग में डालने से यह फूल जाता है और इसे उत्साहभरा बनाता है. इससे लोगों के बीच में खुशी और सजीवता का माहौल बनता है. इसके अलावा लोहड़ी के दौरान लोग आग के चारों ओर फेरे लेते हैं. इसका मतलब ये होता है कि सभी दिशाओं में सुख और समृद्धि हो.

गुड और तिल का महत्व

इस पर्व पर गुड और तिल का बहुत महत्व होता है. लोहड़ी को कई वर्ष पहले तिलोड़ी भी कहा जाता था. तिलोड़ी का शब्द बना है शब्द तिल और रोड़ी से, जो समय के साथ बदलते हुए तिलोड़ी और फिर लोहड़ी हो गया. लोहड़ी पर तिल और गुड को सूर्य और शनि का मिलन माना जाता है. इसलिए इस दिन तिल और गुड से बनी चीज का दान किया जाता है.