ओवरसाइज्ड लुक से थ्रिफ्ट स्टाइल तक... GenZ को खूब पंसद आ रहा ये फैशन ट्रेंड, पुराने फैशन की हो रही वापसी

Gen Z Fashion Trend: आज की नई पीढ़ी यानी Gen Z फैशन को सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं मानती. उनके लिए फैशन उनकी सोच, पहचान और लाइफस्टाइल का हिस्सा है. यही वजह है कि उनके स्टाइल में कुछ अलग देखने को मिलता है.

Lifestyle From oversized look to thrift style GenZ is liking this fashion trend very much
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Gen Z Fashion Trend: आज की नई पीढ़ी यानी Gen Z फैशन को सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं मानती. उनके लिए फैशन उनकी सोच, पहचान और लाइफस्टाइल का हिस्सा है. यही वजह है कि उनके स्टाइल में कुछ अलग देखने को मिलता है. अब लोग सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि कंफर्ट और अपने अंदाज के लिए कपड़े पहन रहे हैं.

Gen Z के फैशन में सबसे खास बात यह है कि इसमें एक्सपेरिमेंट ज्यादा है. वे पुराने ट्रेंड को नए तरीके से अपनाते हैं और अपने हिसाब से नया स्टाइल बना लेते हैं. साथ ही अब लोग ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं जो आरामदायक हों और लंबे समय तक चलें.

ओवरसाइज्ड कपड़ों का ट्रेंड

पहले लोग टाइट और फिटेड कपड़े पहनना पसंद करते थे, लेकिन अब ढीले कपड़ों का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. बैगी जींस, ढीली टी-शर्ट, हूडी और कार्गो पैंट आज के युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं. ये कपड़े पहनने में आरामदायक होते हैं और एक कूल लुक भी देते हैं. कॉलेज या रोजमर्रा के आउटिंग के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है.

पुराने फैशन की वापसी

साल 2000 के आसपास जो फैशन चलन में था, वह फिर से वापस आ गया है. उस समय फिल्मों में कई एक्ट्रेस के स्टाइल को लोग फॉलो करते थे और अब वही ट्रेंड नए अंदाज में लौट आया है. क्रॉप टॉप, मिनी स्कर्ट, रंग-बिरंगे क्लिप्स और चमकदार कपड़े फिर से फैशन में हैं. सोशल मीडिया की वजह से यह स्टाइल और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.

सस्टेनेबल और थ्रिफ्ट फैशन

अब लोग फैशन के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने लगे हैं. इसलिए ऐसे कपड़े पसंद किए जा रहे हैं जो लंबे समय तक चलें और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. कई लोग पुराने कपड़ों को नए तरीके से पहनते हैं या उन्हें खरीदते-बेचते हैं. इससे कम खर्च में नए लुक मिल जाते हैं और कपड़ों की बर्बादी भी कम होती है.

इंडो-वेस्टर्न स्टाइल

आजकल इंडियन और वेस्टर्न कपड़ों को मिलाकर पहनने का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है. जैसे कुर्ती के साथ जींस पहनना या साड़ी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनना. यहां तक कि शादी में भी दुल्हनें अब पारंपरिक कपड़ों के साथ अलग तरह के फुटवियर पहन रही हैं. इससे एक नया और यूनिक लुक मिलता है.

हल्के रंग और सिंपल डिजाइन

Gen Z हल्के रंगों और साधारण डिजाइन वाले कपड़े भी खूब पसंद करती है. यह स्टाइल देखने में साफ-सुथरा और शांत लगता है. जो लोग ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं करते, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. इस तरह का लुक आजकल काफी ट्रेंड में है. आज का फैशन आराम, सादगी और अपने तरीके से खुद को दिखाने पर आधारित है. Gen Z ने फैशन को नया रूप दिया है, जिसे अब हर उम्र के लोग अपनाने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर पहली जीत! विपक्ष को बड़ा झटका!