नई दिल्ली: दिल्ली में जरूरतमंदों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है. दिल्ली के कृष्णा नगर नर्सरी कॉलोनी में गुरुवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया. इन कैंटीनों में अब दिल्लीवासियों को केवल पांच रुपये में भोजन मिलेगा, जो गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए एक बड़ी राहत होगी. इससे पहले 25 दिसंबर को 46 अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया गया था, और अब दिल्ली में अटल कैंटीनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है.
"यह दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण दिन"
इस मौके पर एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि यह दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण दिन है. 25 नई अटल कैंटीन शुरू होने के बाद अब राजधानी में कुल 71 अटल कैंटीन अलग-अलग जगहों पर चल रही हैं. यहां लोगों को कम कीमत पर साफ और पौष्टिक भोजन मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि यह पहल पिछले साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शुरू की गई थी. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, प्रवासी मजदूरों, बाहर से पढ़ने आए छात्रों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों, घरेलू सहायकों और मजदूरों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है.
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल कैंटीन मेहनतकश और जरूरतमंद लोगों को 5 रुपये में सम्मानजनक व पौष्टिक भोजन देने की पहल है. योजना पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है और यह सरकार के गरीबों के कल्याण व समावेशी विकास के संकल्प का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन उन लोगों के लिए हैं, जो प्रतिदिन कठिन परिश्रम करते हैं. सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें सस्ती कीमत पर सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन मिले. यह योजना केवल खाना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों, मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, निर्माण श्रमिकों और रिक्शा चालकों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा का एहसास भी देती है.
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज 25 नई अटल कैंटीन का शुभारंभ हुआ है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2026
इस अवसर पर गीता कॉलोनी स्थित अटल कैंटीन में भोजन भी किया।
पिछली सरकार के 11 साल में कैंटीन फाइलों में ही अटके रहे और भाजपा सरकार के 1… pic.twitter.com/vEtPJeI10W
ये भी पढ़ें: भारत में बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया? राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की बैन करने की मांग