Land For Job Case Updates: लालू परिवार पर आया कोर्ट का फैसला, देखिए आरोपों पर क्या बोले Lalu Yadav?

Land for Job Case Court verdict on Lalu family

नई दिल्ली/पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है. जहां एक ओर राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. इस फैसले के बाद अब सभी आरोपियों पर मुकदमा चलेगा.

कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव

मुकदमे की सुनवाई के लिए लालू यादव दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वह व्हीलचेयर पर थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता भी मौजूद थे.

लालू यादव और उनका परिवार पहले ही दिल्ली पहुंच चुका था और वे सांसद मीसा भारती के पंडारा रोड स्थित आवास पर रुके थे.