Rinku Singh Kuldeep Yadav: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रिंकू सिंह असल ज़िंदगी में भूतों से बहुत डरते हैं. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद रिंकू ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कबूल किया है.
रिंकू ने बताया कि वो रात में अकेले सो ही नहीं पाते और लाइट बंद कर देना तो उनके लिए सबसे बड़ा डर है. इसीलिए जब भी वह भारतीय टीम के साथ टूर पर होते हैं, तो अपने ‘भैय्या’ कुलदीप यादव को साथ सोने के लिए बुला लेते हैं.
Even if this is some sort of a joke, it is not funny. Shows lack of respect a player has for another player.
— Sanket Upadhyay (@sanket) April 30, 2025
Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh Twice. pic.twitter.com/4rKie2AjIn
रूम पार्टनर नहीं, बड़े भैय्या हैं
इस खुलासे के बाद रिंकू और कुलदीप यादव की दोस्ती को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं. रिंकू ने अपने डर को शेयर करते हुए ये भी बताया कि कुलदीप यादव सिर्फ एक सीनियर नहीं, बल्कि उनके लिए परिवार जैसे हैं. जब भी डर लगता है, तो रिंकू को सबसे पहले “कुलदीप भैय्या” याद आते हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच का बॉन्ड इतना मजबूत है कि आज भी वे भारतीय टीम में साथ रहते हुए रूम शेयर कर लेते हैं.
बात का बतंगड़ बना या सिर्फ मस्ती थी?
आपको शायद याद हो कि आईपीएल 2025 के एक मैच के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुलदीप यादव रिंकू सिंह को दो थप्पड़ मारते नज़र आए थे. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे सीरियस लिया, तो कुछ ने मजाक समझा. रिंकू ने अब साफ कर दिया है कि वो कुलदीप को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं, और ये सब दोस्ती की मस्ती थी, जिसे लोगों ने जरूरत से ज़्यादा सीरियस ले लिया.
दोस्ती की जड़ें उत्तर प्रदेश से जुड़ीं हैं
रिंकू सिंह अलीगढ़ से हैं और कुलदीप यादव कानपुर से. दोनों उत्तर प्रदेश से आते हैं और IPL में लंबे वक्त तक कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं. जब कुलदीप यादव की सगाई हुई, तो जो चुनिंदा क्रिकेटर शामिल हुए, उनमें रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी मौजूद थे. इससे साफ है कि दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से बाहर भी उतनी ही मजबूत है.
एक टीम, एक ड्रेसिंग रूम
भले ही आईपीएल में अब दोनों अलग-अलग टीमों (केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स) से खेलते हों, लेकिन फिलहाल चल रहे एशिया कप 2025 (यूएई) में दोनों एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- रूस में होगी तबाही! पोलैंड ने बॉर्डर पर भेज दिए 40 हजार जवान; जाग गया सोया हुआ दानव