Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार जीत के बाद अब कुलदीप के जीवन में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. कुलदीप और वंशिका की शादी का कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को मसूरी में होगा, जहां कुछ खास करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य इस खुशियों भरे मौके का हिस्सा बनेंगे.
कुलदीप और वंशिका की शादी का डेट फिक्स
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने आखिरकार अपनी शादी की तारीख तय कर ली है. 14 मार्च 2026 को मसूरी में ये दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे. शादी के इस खास मौके पर कुलदीप और वंशिका का परिवार, रिश्तेदार और भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ साथी खिलाड़ी भी मौजूद होंगे. सगाई के बाद, जो कि 2025 में आईपीएल के बाद हुई थी, दोनों ने शादी के तारीख को स्थगित कर दिया था, क्योंकि कुलदीप का शेड्यूल काफी व्यस्त था. अब, इनकी शादी के दिन का सबको बेसब्री से इंतजार है.
13 मार्च से शुरू होंगी रस्में
कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में 13 मार्च 2026 से शुरू होंगी, जब हल्दी और मेंहदी की पारंपरिक रस्में अदा की जाएंगी. इन रस्मों के बाद, 14 मार्च को मसूरी के रिज़ॉर्ट में शादी समारोह आयोजित किया जाएगा. यह शादी समारोह एक निजी और सादा कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे.
लखनऊ में होगी भव्य रिसेप्शन पार्टी
शादी के बाद, 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा. इस पार्टी में क्रिकेट और फिल्म जगत के कई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल होने वाली हैं. कुलदीप के पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण भेजा है, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन जाएगा.
कुलदीप और वंशिका की दोस्ती बहुत पुरानी है. दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं और इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ही मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं. वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ था, और बाद में वह अपनी पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं, जबकि वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, 55 मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने बनाए कई बड़े कीर्तिमान