बिना बड़े स्टार वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में कर डाला छप्परफाड़ कलेक्शन

Krishnavataram Part 1 The Heart BO Day 5: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया है. भक्ति और भावनाओं से भरपूर इस ड्रामा में सिद्धार्थ गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Krishnavatharam Part 1 The Heart Box Office Collection
Image Source: Social Media

Krishnavataram Part 1 The Heart BO Day 5: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया है. भक्ति और भावनाओं से भरपूर इस ड्रामा में सिद्धार्थ गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है. हार्दिक गज्जर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म महत्वाकांक्षी कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली कड़ी है और रिलीज के महज छह दिनों में ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

सिनेमा हॉल में इन दिनों कई नई और पुरानी फिल्में रिलीज हैं, जैसे ‘दादी की शादी’, ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’. इन सभी के बीच ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने टिकट खिड़की पर लगातार मजबूती दिखाई है. शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों ने इसे अपनाना शुरू कर दिया.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन यह बढ़कर 1.15 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़ और चौथे दिन 3.55 करोड़ तक पहुँच गया. वहीं पांचवें दिन इसने 1.35 करोड़ की कमाई की. इस तरह रिलीज के पांच दिनों में फिल्म की भारत में नेट कमाई 8.72 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रुपये हो गई है.

राम मोरी के नॉवेल से प्रेरित कहानी

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ भगवान कृष्ण की जीवन यात्रा को भव्य और ग्रैंड विजुअल्स के साथ पेश करती है. फिल्म प्रेम, भक्ति और दिव्य अनुभवों से भरपूर है. कहानी राम मोरी के नॉवेल ‘सत्यभामा’ पर आधारित है और इसमें राधा से कृष्ण के वियोग के बाद उनके जीवन के अहम पड़ावों और रुक्मिणी व सत्यभामा के साथ उनके संबंधों पर फोकस किया गया है. कथा विशेष रूप से सत्यभामा के दृष्टिकोण से प्रस्तुत की गई है, जिससे कहानी में भावनाओं की गहराई बनी रहती है.

श्री राधा रामनाम से ‘कृष्णावतारम’ तक

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 9 अगस्त 2024 को हुई थी और इसे पहले ‘श्री राधा रामनाम’ नाम से घोषित किया गया था. फिल्म के रिलीज से पहले इसका टाइटल बदलकर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ कर दिया गया. फिल्म का यह नाम न केवल कहानी की गहराई को दर्शाता है बल्कि ट्रिलॉजी के अगले भागों के लिए भी रोमांचक शुरुआत बनाता है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह फिर धमाल मचाने को तैयार, अब भगवान शिव के किरदार में आएंगे नजर