अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में हो रही भारी बर्फबारी के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो खुद मंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ से ढकी सड़क पर एक गाड़ी फंस गई है. इस दौरान किरेन रिजिजू वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर गाड़ी को धक्का लगाते नजर आते हैं. उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.