NEET रिजल्ट के बाद वायरल हुआ खान सर का डांस वीडियो, वीडियो देख आ जाएगी 'पंचायत' की याद! देखें Video

Khan Sir Viral Video: देश के जाने-माने शिक्षक और KGS (खान ग्लोबल स्टडीज) के संस्थापक खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

Khan Sir dance video goes viral after NEET results watching it will remind you of Panchayat Watch the video
Image Source: Social Media

Khan Sir Viral Video: देश के जाने-माने शिक्षक और KGS (खान ग्लोबल स्टडीज) के संस्थापक खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर पढ़ाई और गंभीर अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले खान सर का यह अलग रूप देखकर कई लोग हैरान हैं.

छात्रों की सफलता पर मनाई खुशी

बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा में KGS के कई छात्रों का चयन हुआ है. इसी खुशी में खान सर ने छात्रों और अपनी टीम के साथ जश्न मनाया. वायरल वीडियो में वह मंच पर मौजूद छात्रों के बीच डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वहां मौजूद छात्र भी इस पल का आनंद लेते नजर आए.

पहली बार दिखा ऐसा अंदाज

खान सर को लोग आसान भाषा में पढ़ाने और कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने के लिए जानते हैं. लेकिन इस बार उनका डांस वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने पहली बार खान सर को इस तरह खुलकर डांस करते देखा है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि पहले उन्हें लगा वीडियो में कोई और व्यक्ति है, लेकिन बाद में पता चला कि वह खान सर ही हैं.

वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि शुरुआत में लगा यह AI से बना वीडियो है, क्योंकि उन्होंने पहले कभी खान सर को इस तरह डांस करते नहीं देखा. कुछ लोगों ने छात्रों की सफलता पर उनकी खुशी की तारीफ की, जबकि कुछ ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाए.

क्यों हो रही है चर्चा?

खान सर अक्सर अपनी पढ़ाई की शैली और सामाजिक मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उनकी चर्चा की वजह उनका डांस वीडियो है. समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ छात्रों की सफलता का जश्न है, जबकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें भी की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप... जानें कौन हैं DC का यह क्रिकेटर? जिसे कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश