केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार, 18 मई को शपथ ग्रहण किया. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद यूडीएफ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जो सीधे जनता की भलाई से जुड़े हैं.
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिलाओं के लिए केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. इस योजना के विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. यह योजना महिलाओं को सुरक्षित और किफायती परिवहन मुहैया कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मंत्रालय
सतीशन ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक अलग विभाग गठित करने की घोषणा की. उन्होंने इसे देश में इस तरह की पहली पहल बताते हुए कहा, "किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है. वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करके केरल को एक आदर्श सभ्य समाज बनना चाहिए."
The #UDF Government has walked the talk. In our very first Cabinet meeting, we approved a ₹3,000 hike in the honorarium for #ASHAworkers and created a dedicated portfolio for the welfare of the elderly.
— V D Satheesan (@vdsatheesan) May 18, 2026
Honorarium hikes for #Anganwadi workers, cooking workers, pre-primary…
आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि
मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की. यह कदम लंबे समय तक उनके आंदोलन और वादों को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है.
आंगनवाड़ी, प्री-प्राइमरी और अन्य कर्मचारियों को फायदा
सतीशन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्कूल के रसोइया कर्मचारियों और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में 1,000 रुपए की वृद्धि की घोषणा भी की. इस फैसले से राज्य के विभिन्न सेवा क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा.
कांग्रेस ने फैसलों को बताया जनता के लिए तोहफा
कांग्रेस ने इस मौके पर एक्स पोस्ट पर बताया, "केरलम की जनता के लिए सौगात. KSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर, आशा वर्कर्स के मानदेय में 3,000 रुपए की बढ़ोतरी, आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी टीचर, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर के वेतन में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी और सीनियर सिटिजन के लिए एक खास मिनिस्ट्री. हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं."
ये भी पढ़ें: डिप्लोमेसी में भारत का दबदबा! इस मामले में ट्रंप-पुतिन से भी आगे निकले पीएम मोदी, देखें लिस्ट