Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान आज 21 सितंबर को अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं. हिंदी सिनेमा में एक समय करीना की टॉप अदाकाराओं में से एक थीं और आज भी करीना की एक्टिंग फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अपने लंबे करियर में करीना कई बार कंट्रोवर्सी में घिरी हैं. शाहीद कपूर के साथ उनके अफेयर (Kareena-Shahid Affair) और फिर ब्रेकअप के बारे में हर कोई जानता है. दोनों ने 'फिदा', '36 चाइना टाउन', 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया है. लेकिन दोनों का रिश्ता कैसे टूट गया, चलिए जानते हैं-
एक समय था जब करीना और शाहीद के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे. दोनों को हमेशा एक साथ स्पॉट किया जाता था और शादी तक बाद पहुंच गई थी कि तभी एक एमएमएस ने हंगामा मचा दिया. इस 20 सेकंज के एमएमएस में शाहिद और करीना को एक-दूसरे को किस (Shahid Kareena Lip Kiss) करते हुए दिख रहे थे. इस वीडियो से दोनों को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी और परिवार पर भी बात आ गई थी. इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ गई थी.
ब्रेकअप के बाद करीना ने सैफ अली खान को डेट किया और आज उनके दो बेटे हैं. हालांकि आज तक एक्ट्रेस ने शाहिद और उनके एमएमएस वीडियो के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बारे पर बात की थी. एक्टर ने कहा था कि, 'मैं उस वक्त पूरी तरह से टूट गया था, मैं 24 साल का था और मुझे लगा जैसे मेरी कोई प्राइवेसी है ही नहीं. उस एज में ये सब फेस करना बेहद डिस्टर्बिंग था, ऊपर से आपजिस लड़की को डेट कर रहे हैं उसके साथ कैसे रहना है और फिर हम एक्टर्स भी हैं.'