Kangana Ranaut: रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' की शुरुआत के साथ ही दर्शकों को कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री कंगना रनौत की एंट्री होने वाली है, लेकिन इस बार उनकी भूमिका पहले सीजन से अलग होगी.
पैनलिस्ट के रूप में लौटेंगी कंगना
पहले सीजन में शो की होस्ट रहीं कंगना रनौत इस बार पैनलिस्ट के तौर पर नजर आएंगी. शो में वह 'जनता की आवाज' की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगियों के प्रदर्शन, रणनीति और घर के भीतर होने वाली गतिविधियों पर अपनी राय रखेंगी. हालांकि, होस्टिंग की जिम्मेदारी पहले की तरह फराह खान और रितेश देशमुख के पास ही रहेगी.
करेंगी सीजन का पहला एविक्शन
शो के आगामी एपिसोड में कंगना रनौत 'जनता की आवाज' बनकर पहला एविक्शन करेंगी. माना जा रहा है कि उनकी एंट्री के बाद प्रतियोगियों के लिए मुकाबला और चुनौतीपूर्ण हो जाएगा.
घर के माहौल में आ सकता है बदलाव
कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह कंटेस्टेंट्स के फैसलों, रणनीतियों और गेमप्ले पर खुलकर सवाल उठाएंगी. उनकी मौजूदगी से शो के माहौल में नया बदलाव देखने को मिल सकता है.
पहले सीजन में मिली थी दर्शकों की सराहना
'लॉकअप' के पहले सीजन में कंगना रनौत की होस्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. प्रतियोगियों से उनके सीधे और स्पष्ट सवाल-जवाब शो की प्रमुख खासियतों में शामिल रहे. इस बार भले ही वह होस्ट नहीं हैं, लेकिन पैनलिस्ट के रूप में उनकी वापसी शो में नया आकर्षण जोड़ सकती है.
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में रहीं. अब वह अपनी अगली फिल्म 'क्वीन 2' में नजर आएंगी. जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा