Kal Ka Rashifal: शनिवार, 14 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी लाभ पंचमी के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और मध्य रात्रि के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान शूल, परिजात, बुधादित्य, वाशि, आनन्दादि और सुनफा योग का प्रभाव रहेगा. कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, तो कुछ को रिश्तों और सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा. खर्चों में कमी आने और अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और परिवार में भी माहौल सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है.
वृषभ राशि का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को निवेश के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग और भाग्य का साथ मिलने से काम पूरे होंगे. प्रेम जीवन और दांपत्य संबंधों में खुशियां रहेंगी. सर्द मौसम में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें.
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आय बढ़ने के संकेत हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में सम्मान मिलेगा, लेकिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है.
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. सरकारी अधिकारी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है और कारोबार में नए ऑर्डर मिलने की संभावना है. हालांकि, घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. घर का कोई जरूरी काम पूरा होने से मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है. कुछ कामों में रुकावट आएगी, जबकि व्यापार से जुड़ी योजनाएं लाभ दे सकती हैं. विदेश में रहने वाले जातकों को फायदा मिलने के योग हैं. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सावधान रहें.
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आय में कमी और जरूरी खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, हालांकि कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर या अच्छी सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी और व्यापार में मुनाफा कमाने के अवसर मिल सकते हैं. किसी फायदेमंद सौदे से अच्छा लाभ होने की संभावना है. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जबकि प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनों के साथ समय बिताएं.
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कोई नई जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. नौकरी में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई खरीदारी संभव है. प्रेम और दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. काम के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. कारोबार में कोई फायदेमंद सौदा हाथ लग सकता है, जिसमें भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. खानपान पर ध्यान देने से सेहत में सुधार होगा.
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि के जातकों को गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. मित्रों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए छोटी बातों को बढ़ाने से बचें. किसी उलझन को दूर करने के लिए करीबी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों से परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. खर्चों पर भी नियंत्रण रखें.
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. कारोबार में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी और परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा. हालांकि, ठंड के कारण सेहत और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. पर्याप्त आराम करें और खानपान का ध्यान रखें. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है.
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहने के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है और आर्थिक मामलों में नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं. प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें.
ये भी पढ़ें- Amla Navami 2026: कब है आंवला नवमी? जानें पेड़ के नीचे खाना बनाने की खास परंपरा और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता