क्या ज्योति सिंह ने की एलिमनी की मांग? पवन सिंह को चुकाने पड़ सकते हैं 30 करोड़!

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में चल रही खटपट अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है. पहले पत्नी ज्योति सिंह के साथ आपसी मतभेद और अब एलिमनी की मांग ने इस रिश्ते को और भी पेचीदा बना दिया है.

Jyoti singh asked for 30 crore alimony from pawan singh
Image Source: Social Media

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में चल रही खटपट अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है. पहले पत्नी ज्योति सिंह के साथ आपसी मतभेद और अब एलिमनी की मांग ने इस रिश्ते को और भी पेचीदा बना दिया है.


पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन यह रिश्ता बेहद दुखद मोड़ पर खत्म हुआ जब कुछ ही महीनों बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली. पवन ने खुद इस हादसे के बारे में बात की थी और इससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लगा. फिर 2018 में उन्होंने दूसरी शादी की, इस बार साथी बनीं ज्योति सिंह.

रिश्ते में दरार और कोर्ट की लड़ाई

वक्त के साथ पवन और ज्योति के बीच की दूरियां बढ़ती गईं. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच का विवाद कोर्ट तक जा पहुंचा. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हुआ, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यूज में खुलकर सामने आया. अब मामला तलाक की अर्जी तक आ पहुंचा है और दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी एक और मोड़ पर खड़ी है. इसी बीच पवन सिंह के वकील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दावा करते हैं कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग की है.

वकील का बयान वायरल

वकील के मुताबिक, “ज्योति सिंह ने एलिमनी के तौर पर 30 करोड़ रुपये की मांग रखी है. हालांकि कोर्ट का आदेश अभी नहीं आया है, इसलिए इस पर कोई अंतिम बात नहीं कही जा सकती. कोर्ट ही तय करेगा कि क्या उचित है. पवन सिंह की आय और परिस्थिति को देखकर ही न्यायालय एलिमनी के बारे में निर्णय देगा.” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी निजी बातों को मीडिया में लाना उचित नहीं है और दोनों को आपस में बैठकर समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए.

करियर में भी जारी उतार-चढ़ाव

जहां एक ओर पवन सिंह की निजी ज़िंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है, वहीं करियर में भी हलचल है. हाल ही में वह एक रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे, लेकिन शो के कुछ ही हफ्तों बाद उन्होंने इसे बीच में छोड़ दिया. शो में उन्होंने अपनी वैवाहिक समस्याओं का ज़िक्र करते हुए बताया था कि राजनीति और व्यक्तिगत तनाव की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए तेज प्रताप ने खोले पत्ते, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, खुद इस सीट से ठोकेंगे ताल