JPSC-JSSC Protest : छात्रों ने तोड़ी तीसरी बैरिकेडिंग, विधानसभा की ओर कूच

Jharkhand Student Protest: रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज, सातवीं बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की पिछली दीवार तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Bharat 24

Jharkhand Student Protest: राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 18वें दिन भी जारी रहा. विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई. छात्रों ने जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास लगाए गए कई स्तर के बैरिकेड को पार कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे.

सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे. जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की थी. इसमें कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग भी शामिल थी. हालांकि, प्रदर्शनकारी एक के बाद एक बैरिकेड पार करते हुए आगे बढ़ने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों ने तीसरी बैरिकेडिंग भी पार कर ली और झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ने लगे. प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा धांधली में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू, 17वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी