JP Nadda Press Conference: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर जेपी नड्डा का रौद्र रूप! |NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों के मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हर पहलू पर संसद में चर्चा और समाधान के लिए तैयार है.

Bharat 24

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है. एक ओर विपक्ष सरकार पर छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि इस संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी विपक्ष से सड़कों के बजाय संसद के भीतर बहस करने की अपील की.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों से जुड़े किसी भी मुद्दे को राजनीतिक लाभ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए. उनके अनुसार, NEET पेपर लीक जैसी घटना गंभीर विषय है और इसका समाधान केवल तथ्यों और सार्थक चर्चा के जरिए ही निकाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. आरोप-प्रत्यारोप से समस्या का समाधान नहीं होगा, इसलिए सभी दलों को सदन में अपनी बात रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Breaking News: बारिश में नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर पहुंचे विराट-अनुष्का! वायरल हुई तस्वीरें!