Breaking News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं. गुरु पूर्णिमा से पहले दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम की ओर जाते समय कीचड़ में नंगे पैर चलते नजर आ रहे हैं. उनकी सादगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज यमुना पार बेलवन स्थित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे हैं. गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आश्रम में तैयारियां भी चल रही हैं. विराट और अनुष्का भी सुबह-सुबह आश्रम पहुंचे और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने इस दौरे को निजी रखने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Trust Meeting: CEO चयन टला, सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव| 349 कर्मचारियों की होगी जांच