Jobs in World Bank: अगर आप किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था में काम करने का सपना देखते हैं और वैश्विक विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है. वर्ल्ड बैंक ग्रुप (World Bank Group) ने अपने प्रतिष्ठित इंटर्नशिप प्रोग्राम “WBG पायनियर्स” के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह एक पेड इंटर्नशिप है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को अमेरिका जाकर काम करने का मौका मिल सकता है.
यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक दुनिया का अनुभव हासिल करना चाहते हैं और यह समझना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक संस्थाओं में से एक कैसे काम करती है.
क्या है WBG पायनियर्स इंटर्नशिप?
WBG पायनियर्स वर्ल्ड बैंक ग्रुप का एक प्रमुख इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जिसके तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर के छात्रों को वर्ल्ड बैंक के विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर दिया जाता है. इस दौरान इंटर्न न केवल प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करते हैं, बल्कि वर्ल्ड बैंक के मिशन, कार्यशैली और वैश्विक विकास से जुड़ी नीतियों को भी करीब से समझते हैं.
इस प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को क्लासरूम में सीखी गई थ्योरी को वास्तविक परियोजनाओं में लागू करने का मौका देना है. इंटर्न अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं और नई स्किल्स विकसित करते हैं.
इंटर्नशिप के दौरान क्या मिलेगा?
इस इंटर्नशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को-
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इंटर्न को प्रति घंटे कितनी राशि दी जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
WBG पायनियर्स इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की योग्यता इस प्रकार है:
यह इंटर्नशिप उन युवाओं के लिए उपयुक्त है जो अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ प्रोफेशनल अनुभव भी हासिल करना चाहते हैं.
आवेदन प्रक्रिया क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार वर्ल्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान छात्रों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
अगर किसी उम्मीदवार का चयन होता है, तो उसे मार्च 2026 तक इसकी जानकारी दे दी जाएगी. कुछ उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जा सकता है.
किन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का मौका?
WBG पायनियर्स इंटर्नशिप के तहत छात्रों को कई क्षेत्रों में अनुभव दिया जाता है, जैसे:
इसके अलावा, इंटर्न को
जैसे विभागों में भी सीखने का अवसर मिलता है.
कहां करना होगा काम?
इस इंटर्नशिप के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी या वर्ल्ड बैंक के अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों में काम करने के लिए बुलाया जा सकता है. हालांकि, इंटर्न को अपने रहने और अन्य व्यक्तिगत खर्चों की व्यवस्था स्वयं करनी होगी.
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए 17 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि यह सुनहरा मौका हाथ से न निकल जाए.
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर भारत को दहलाने की साजिश! आतंकियों के निशाने पर राम मंदिर और रघुनाथ मंदिर, अलर्ट जारी