Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ऐसा प्लान लॉन्च किया है, जो कम कीमत में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने का दावा करता है. आज के दौर में लोग सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी का मजा भी एक ही रिचार्ज में चाहते हैं. इसी जरूरत को देखते हुए जियो ने 200 रुपये का नया OTT Pass पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा. खास बात यह है कि यह प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है, जो मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव क्रिकेट देखना पसंद करते हैं.
28 दिनों तक मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
जियो के इस नए OTT Pass की कीमत 200 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. हालांकि इसमें कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं. यानी यह एक डेटा और एंटरटेनमेंट बेस्ड पैक है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास पहले से एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी होगा. बिना बेस प्लान के यह पैक एक्टिव नहीं किया जा सकेगा.
एक रिचार्ज में मिलेंगे कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म
जियो ने इस प्लान को खास तौर पर OTT लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. कंपनी इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile Hollywood और Prime Video Mobile Edition जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इसके अलावा यूजर्स SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery , Sun NXT और FanCode जैसे कई दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट भी जियोटीवी के जरिए एक्सेस कर पाएंगे.
मनोरंजन को और बड़ा बनाने के लिए जियोटीवी पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यानी यूजर्स फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ न्यूज, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट चैनलों का भी आनंद उठा सकेंगे.
MyJio ऐप और वेबसाइट से तुरंत होगा रिचार्ज
कंपनी ने इस प्लान को तुरंत प्रभाव से लाइव कर दिया है. ग्राहक इसे MyJio ऐप और जियो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. माना जा रहा है कि IPL और क्रिकेट सीजन को देखते हुए जियो ने यह प्लान लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स कम कीमत में लाइव मैचों का मजा ले सकें.
Airtel का 199 रुपये वाला प्लान कितना अलग?
Bharti Airtel भी अपने ग्राहकों को 199 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा दी जाती है. हालांकि डेटा बेनेफिट्स के मामले में यह प्लान थोड़ा कमजोर नजर आता है, क्योंकि इसमें ग्राहकों को सिर्फ कुल 2GB डेटा मिलता है.
एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो एयरटेल यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है. साथ ही एक महीने के लिए Hello Tunes और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. हालांकि इसमें OTT प्लेटफॉर्म्स का वैसा बड़ा पैकेज नहीं मिलता, जैसा जियो अपने नए प्लान में ऑफर कर रही है.
Vi भी दे रहा OTT और टीवी चैनलों का फायदा
Vodafone Idea यानी Vi के पास भी 202 रुपये का एक दमदार प्लान मौजूद है. इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा मिलता है. जियो की तरह इसमें भी कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है.
Vi अपने इस प्लान में ग्राहकों को JioHotstar, SonyLiv, Lionsgate Play, FanCode और Chaupal समेत करीब 17 OTT ऐप्स का एक्सेस दे रहा है. इसके अलावा 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. हालांकि डेटा और चैनलों की संख्या के मामले में जियो का नया प्लान ज्यादा मजबूत दिखाई देता है.
किस कंपनी का प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
अगर सिर्फ एंटरटेनमेंट और OTT बेनेफिट्स को देखा जाए तो जियो का नया 200 रुपये वाला प्लान फिलहाल काफी आकर्षक माना जा रहा है. कम कीमत में ज्यादा डेटा, कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स और 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाता है. वहीं कॉलिंग और SMS चाहने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल का प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें: गर्मी में फ्रिज दे रहा कम कूलिंग? ये 5 आसान सेटिंग्स बदलते ही बढ़ेगी ठंडक, बिजली बिल में भी होगी बचत!