गर्मी में फ्रिज दे रहा कम कूलिंग? ये 5 आसान सेटिंग्स बदलते ही बढ़ेगी ठंडक, बिजली बिल में भी होगी बचत!

Refrigerator Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. तेज गर्मी और बार-बार दरवाजा खुलने की वजह से कई बार फ्रिज पहले जैसी ठंडक नहीं दे पाता. ऐसे में लोग तुरंत मैकेनिक बुलाने की सोचते हैं, जबकि कई बार छोटी-छोटी सेटिंग्स बदलकर ही समस्या ठीक हो सकती है.

refrigerator giving less cooling in summer By changing these 5 easy setting cooling will increase
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Refrigerator Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. तेज गर्मी और बार-बार दरवाजा खुलने की वजह से कई बार फ्रिज पहले जैसी ठंडक नहीं दे पाता. ऐसे में लोग तुरंत मैकेनिक बुलाने की सोचते हैं, जबकि कई बार छोटी-छोटी सेटिंग्स बदलकर ही समस्या ठीक हो सकती है. अगर आपका फ्रिज भी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा या बिजली बिल ज्यादा आने लगा है, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं.

सही तापमान पर सेट करें फ्रिज

गर्मियों में फ्रिज का सही तापमान बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. कई लोग सर्दियों वाली सेटिंग्स को ही गर्मियों में इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे कूलिंग कम होने लगती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सही माना जाता है. वहीं फ्रीजर का तापमान करीब -18 डिग्री होना चाहिए. इससे फ्रिज तेजी से ठंडा होता है और बिजली की खपत भी कम रहती है.

Power Cool या Quick Freeze मोड का करें इस्तेमाल

आजकल ज्यादातर नए फ्रिज में Power Cool या Quick Freeze जैसे फीचर्स दिए जाते हैं. अगर गर्मी ज्यादा हो और फ्रिज अंदर से कम ठंडा लग रहा हो, तो इस मोड को कुछ समय के लिए ऑन करना फायदेमंद हो सकता है. इससे फ्रिज तेजी से कूलिंग करता है और अंदर का तापमान जल्दी सामान्य हो जाता है.

Door Seal जरूर जांचें

अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है. इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बिजली बिल बढ़ने लगता है. इसलिए गर्मियों में फ्रिज के Door Seal यानी रबर गैस्केट को जरूर चेक करें. अगर यह ढीली या खराब हो गई हो, तो उसे बदलवा लें. इससे कूलिंग बेहतर होगी और बिजली की बचत भी होगी.

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें

कई लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को पूरी तरह दीवार से सटा देते हैं. इससे पीछे की गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और कूलिंग पर असर पड़ता है. फ्रिज के पीछे कम से कम 5 से 6 इंच की जगह जरूर छोड़ें ताकि वेंटिलेशन सही बना रहे. इससे कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ेगा और फ्रिज बेहतर तरीके से काम करेगा.

जरूरत से ज्यादा सामान न भरें

गर्मियों में लोग फ्रिज में ज्यादा बोतलें और खाने-पीने का सामान भर देते हैं. इससे अंदर ठंडी हवा सही तरीके से घूम नहीं पाती. कोशिश करें कि फ्रिज में थोड़ा खाली स्पेस बना रहे ताकि एयर फ्लो सही रहे. 

इससे हर हिस्से तक ठंडक पहुंचेगी और फ्रिज को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. अगर आप इन आसान बातों का ध्यान रखते हैं, तो फ्रिज की कूलिंग बेहतर हो सकती है. साथ ही बिजली बिल भी कम आएगा और फ्रिज की लाइफ भी लंबी चलेगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: करो या मरो... आज दूसरे एलिमिनेटर में भिड़ेंगे राजस्थान और हैदराबाद, इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी