Jhansi News: झांसी के एक छोटे से गांव पट्टी कुमर्रा में एक बुजुर्ग की ऐसी कहानी सामने आई है जो चमत्कार जैसा प्रतीत होती है. 70 वर्षीय सीताराम अहिरवार पिछले 40 सालों से हर तीन साल पर एक काले सांप के डसने के बावजूद जिंदा बच रहे हैं. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं रखते हैं.
40 साल पहले शुरू हुई विचित्र दास्तां
करीब चार दशक पहले खेत में काम करते समय सीताराम को पहला बार काला सांप डसा था. तब गांव वाले घबरा कर उन्हें पास के खेरापति हनुमान मंदिर ले गए, जहां झाड़-फूंक के बाद उनकी हालत सुधर गई. उस वक्त इसे चमत्कार माना गया. लेकिन असली हैरानी तब हुई जब यह घटना हर तीसरे साल दोहराई जाने लगी.
सपने में आती है सांप की चेतावनी
ग्रामीणों के अनुसार, हर बार डसे जाने से पहले सीताराम को सपने में वही सांप दिखाई देता है जो उन्हें डसने आने वाला होता है. यह सपना दो दिन पहले ही चेतावनी देता है. 13 बार के इस चक्र ने गांव में अलग-अलग तरह की कहानियां जन्म दी हैं—किसी ने इसे पूर्वजन्म का कर्म बताया तो कोई ईश्वरीय चेतावनी.
गांव वालों की मान्यता
रामपाल नाम के एक बुजुर्ग ने बताया कि हर बार वही सांप सीताराम को ही डसता है, और किसी और को नुकसान नहीं पहुंचाता. एक महिला ग्रामीण ने कहा कि पहले तो सब डरते थे, लेकिन अब सभी हैरान हैं कि सीताराम कैसे हर बार जिंदा बच जाते हैं. इसे वे भगवान की कृपा मानते हैं या फिर कोई रहस्यमय शक्ति.
डॉक्टर भी हैरान
स्थानीय डॉक्टर भी इस घटना की वजह को लेकर उलझन में हैं. मेडिकल विज्ञान के पास इस रहस्य का कोई ठोस जवाब नहीं है. कुछ लोग इसे पूर्वजन्म के कर्मों से जोड़ते हैं, जबकि कुछ इसे ईश्वरीय संदेश मानते हैं. सीताराम स्वयं इस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं करते और चुप्पी साधे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: आजम खान को डूंगरपुर केस में हाईकोर्ट से राहत, 10 साल की सजा पर रोक, मिली जमानत