Jewar Airport launch: उत्तर भारत के विकास को नई ऊंचाई देने जा रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपने शुभारंभ की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लंबे समय से जिसका इंतजार किया जा रहा था, वह घड़ी अब करीब है. 30 अक्टूबर 2025 को देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने बुधवार को हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी.
मंत्री ने यह भी साफ किया कि उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. पहले चरण में जेवर से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
सभी एयरपोर्ट पर जल्द मिलेगा फ्री Wi-Fi
कार्यक्रम के दौरान राममोहन नायडू ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले दो महीनों में देश के सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे यात्रियों का अनुभव और भी ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनेगा.
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट: जानिए जेवर की खासियत
यह एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर में फैला हुआ है. पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल से शुरुआत होगी. उद्घाटन के साथ ही 50 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता के साथ संचालन शुरू किया जाएगा. जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिससे IGI एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
तैयारियों में कोई कसर नहीं
एयरपोर्ट के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. के अधिकारी बीते एक महीने से तैयारियों में जुटे थे. सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को साइट का निरीक्षण भी किया और बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्घाटन को लेकर फाइनल तैयारियों पर चर्चा हुई.
हिंडन एयरपोर्ट पर खास कार्यक्रम, यात्रियों के लिए प्रतियोगिताएं
जहां एक ओर जेवर में उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया. इससे यात्रियों में एयर ट्रैवल को लेकर उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा.
यह भी पढ़ें- "भारत-पाक संघर्ष में किसी तीसरे पक्ष की नहीं थी भूमिका", इशाक डार के बयान के बाद ट्रंप पर राजनाथ सिंह ने