Jeep की नई Compass Track Edition हुई लॉन्च, इन गाड़ियों को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Jeep Compass Track Edition: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर नई रफ्तार लेकर आई है Jeep India. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Compass की नई लिमिटेड एडिशन, Compass Track Edition लॉन्च कर दी है, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन का बेहतरीन मेल है.

Jeep Compass Track Edition launched in India check price rivals & key details
Image Source: Social Media

Jeep Compass Track Edition: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर नई रफ्तार लेकर आई है Jeep India. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Compass की नई लिमिटेड एडिशन, Compass Track Edition लॉन्च कर दी है, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन का बेहतरीन मेल है. यह एडिशन न केवल स्टाइल में बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में भी अपनी प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करता है.

डिजाइन और स्टाइल में नई पहचान

Compass Track Edition का लुक पहले से कहीं अधिक बोल्ड और स्पोर्टी हो गया है. इसमें Jeep के खास हुड डेकल्स, पियानो ब्लैक ग्रिल और स्पेशल ट्रैक एडिशन बैजिंग की खासियत है, जो सड़क पर इसे भीड़ से अलग पहचान दिलाती है. इसके साथ 18-इंच के डायमंड-कट टेक ग्रे एलॉय व्हील्स इसे एक दमदार स्पोर्टी लुक देते हैं, जो इसे देखने वालों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है.

लग्जरी का नया मुकाम

इंटीरियर की बात करें तो Compass Track Edition में लग्जरी का पूरा तड़का है. टुपेलो लेदरेट सीट्स, स्मोक क्रोम फिनिश और स्प्रूस बेज स्टिचिंग इसे एक प्रीमियम टच देते हैं. स्टीयरिंग व्हील पर लेदर रैप और पियानो ब्लैक फिनिश इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. 10.1-इंच की यूकनेक्ट 5 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है, ड्राइव को और भी मजेदार बनाता है. साथ ही, 10.25-इंच डिजिटल TFT क्लस्टर, अल्पाइन साउंड सिस्टम, डुअल पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स इस SUV को बेहद एडवांस बनाते हैं.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Jeep Compass Track Edition में दिया गया 2.0-लीटर Multijet II टर्बो डीजल इंजन 170 बीएचपी पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं. खास बात ये है कि यह भारत में इस सेगमेंट की पहली SUV है जिसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन के साथ यह SUV शहर की सड़कों से लेकर ऑफ-रोड तक हर जगह कमाल का प्रदर्शन करती है.

सेफ्टी फीचर्स में भी कोई कमी नहीं

Jeep ने Compass Track Edition को सेफ्टी के मामले में भी पूरी तरह तैयार किया है. इसमें 50 से अधिक स्टैंडर्ड और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल-स्पीड ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड ब्रेक असिस्ट शामिल हैं. ये फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.

कीमत और प्रतिस्पर्धा

Compass Track Edition की एक्स-शोरूम कीमतें 26.78 लाख से शुरू होकर 30.58 लाख रुपये तक जाती हैं. कंपनी 8,200 रुपये के AXS पैक के साथ यह कार बाजार में उतारी है. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Harrier, Mahindra XUV700, Hyundai Tucson और Skoda Kushaq जैसी SUVs से होगा. जो लोग लग्जरी, पावर और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए Jeep Compass Track Edition एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 खरीदना हुआ आसान, GST कटौती के बाद हो गई इतनी सस्ती, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस