Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है बल्कि कई नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है. फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन कर सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद हर दिन धुंआधार कमाई की, वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है और 13वें दिन सबसे तेजी से 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जवान' की 12 दिनों की कमाई वर्ल्डवाइड 760 करोड़ थी तो वहीं 13वें दिन ये फिल्म 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म इस वीकेंड पर भी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है. वहीं, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 507.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी आगे ये काउंटिंग जारी है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस में 500 करोड़ में शामिल होते ही शाहरुख खान कि जवान ने दो फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है. जिनमें से पहली किंग खान की ही फिल्म 'पठान' है तो वहीं, दूसरी फिल्म है 'गदर 2'. दरअसल, पठान को 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने में 28 दिन लगे थे गदर 2 को 24 वहीं, 'जवान' ने ये आंकड़ा महज 13 दिनों में ही पार कर लिया. इसी के साथ जवान सबसे तेजी से 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है.