Janhvi Kapoor Cowgirl Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम अब सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन की दुनिया में भी वह एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं. हर बार अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से सबको हैरान करने वाली जान्हवी ने इस बार सोशल मीडिया पर एक बेहद हटके और बोल्ड अवतार शेयर किया है, काउगर्ल लुक, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
इस नए लुक में जान्हवी ने एक स्ट्रैपलेस ब्राउन कॉर्सेट पहना है, जिसमें लेस-टाईअप डिटेलिंग दी गई है. यह फिटेड और स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट उनकी टोन्ड फिगर को और ज़्यादा उभारता है. earthy ब्राउन टोन ने इस लुक को एक सॉफ्ट लेकिन पावरफुल अपील दी है.
मेटैलिक शॉर्ट्स और काउबॉय बूट्स ने बढ़ाया स्टाइल क्वोटिएंट
कॉर्सेट के साथ उन्होंने पहने हैं स्नेकस्किन प्रिंटेड मेटैलिक शॉर्ट्स, जिनकी शाइन कॉर्सेट की मैट फिनिश के साथ परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट बना रही है. वहीं, क्रीम कलर के नुकीले काउबॉय बूट्स ने इस लुक को एकदम शार्प और ट्रेंडी टच दिया. कुल मिलाकर, यह आउटफिट एक परफेक्ट blend है बोल्डनेस और क्लास का.
मिनिमल एक्सेसरीज़, मैक्सिमम इम्पैक्ट
जान्हवी ने अपने इस वेस्टर्न लुक को बहुत ज़्यादा एक्सेसरीज़ से ओवरलोड नहीं किया. सिर्फ एक चंकी ब्रेसलेट, खुले कर्ली बाल और ब्रॉन्ज बेस मेकअप के साथ न्यूड लिप्स ने इस ग्लैमरस लुक को और भी ज़्यादा रिफाइन्ड बना दिया.
फिल्म प्रमोशन में दिखा ट्रेंडी टच
यह काउगर्ल लुक जान्हवी की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान देखा गया. हर प्रमोशनल अपीयरेंस में जान्हवी कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर रही हैं, और यह लुक उनके सबसे स्टाइलिश और डिफरेंट आउटफिट्स में से एक माना जा रहा है.
फैन्स के रिएक्शन्स भी जबरदस्त हैं, कोई इसे "बोल्ड एंड ब्यूटीफुल" कह रहा है, तो कोई "फैशन गोल्स". जाहिर है, जान्हवी एक बार फिर ट्रेंडसेटर साबित हुई हैं!