Jana Nayagan: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शानदार शुरुआत देखने को मिली.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दोपहर करीब 2 बजे तक 13.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया.
वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 15.73 करोड़ रुपये पहुंच गया. देशभर में फिल्म के 5,477 शो चल रहे हैं, जिससे इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है.
टिकट बिक्री भी रही शानदार
रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पहले दिन फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए. दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच ही करीब 30 हजार से ज्यादा टिकट बिके, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर अच्छा उत्साह है.
कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
पहले दिन की कमाई के मामले में 'जन नायकन' ने कई हालिया फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें हॉन्टेड 3डी, राजा शिवाजी, अल्फा, है जवानी तो इश्क होना है, ओ रोमियो, मर्दानी 3, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो 2, इक्कीस और मैं वापस आऊंगा जैसी फिल्में शामिल हैं.
हालांकि, शुरुआती कमाई के मामले में यह अभी धमाल 4, वेलकम टू द जंगल और द ओडिसी से पीछे चल रही है.
पहले दिन 20 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि पहले दिन का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है.
फिल्म में कौन-कौन हैं?
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. इसमें थलपति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिथा बैजू मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें- गैर-कानूनी और नकली सामान बेच रहा था ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, मिली कई कमियां