Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. रविवार दोपहर किश्तवाड़ के केशवान इलाके में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे सुरक्षा एजेंसियों को केशवान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने बिना चेतावनी गोलीबारी शुरू कर दी.
जवानों ने सुरक्षित स्थिति से जवाबी फायरिंग की, लेकिन आतंकी अंधेरे और जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में कोई भी सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ.
ड्रोन और अतिरिक्त बल तैनात
घटना के बाद सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए हैं. तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि केशवान और छातरू के जंगलों में लंबे समय से आतंकियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं. ये आतंकी पहले भी कई बार सुरक्षाबलों पर हमला कर चुके हैं.
ऊधमपुर में भी तलाशी जारी, एक जवान हुए थे शहीद
इसी बीच, ऊधमपुर जिले के सियोजधार जंगल क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है. यहां शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया था. सुरक्षाबल अभी भी पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन कर रहे हैं.
हंदवाड़ा में आतंकी ठिकाने से भारी हथियार बरामद
सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हंदवाड़ा से मिली है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में एक संदिग्ध ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.
बरामद हथियारों में शामिल हैं:
लगातार अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल
किश्तवाड़ और हंदवाड़ा की घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि आतंकी गतिविधियां फिर से बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर सूचना पर तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों का भी मानना है कि आने वाले दिनों में सघन तलाशी अभियान और ऑपरेशन और तेज़ किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- नेपाल के बाद इस देश के सड़कों पर उतरे Gen Z, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस से झड़प