रोम: भारत और इटली के बीच बढ़ते कूटनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को एक नया आयाम मिला है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें बधाई देते हुए एक खास संदेश साझा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं."
पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने आगे लिखा कि, "उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मज़बूत कर सकें."
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की सफलता के चलते भारत ने विश्व के कई बड़े देशों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं. चाहे रूस हो, चीन, अमेरिका या यूरोपियन यूनियन पीएम मोदी की कूटनीतिक चालों को पूरी दुनिया मानती है और सराहती है. उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त और प्रभावशाली भूमिका निभाई है.
Buon 75° compleanno al Primo Ministro indiano @narendramodi.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2025
La sua forza, la sua determinazione e la sua capacità di guidare milioni di persone sono fonte di ispirazione.
Con amicizia e stima gli auguro salute ed energia per continuare a guidare l’India verso un futuro luminoso… pic.twitter.com/OqXr1GFlc0
ट्रंप ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की. मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!- प्रेसिडेंट डीजेटी.'
ये भी पढ़ें: PM मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ, जानें कैसे मिलेगा लाभ