पाकिस्तान में खेलना पड़ेगा भारी! PSL से पहले स्टार खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी

TTP Threat PSL 2026: Pakistan Super League 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टूर्नामेंट पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन Tehrik-i-Taliban Pakistan (टीटीपी) के एक धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर चेतावनी जारी की है.

It will be difficult to play in Pakistan Star players received death threats before PSL
Image Source: Social Media

TTP Threat PSL 2026: Pakistan Super League 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टूर्नामेंट पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन Tehrik-i-Taliban Pakistan (टीटीपी) के एक धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर चेतावनी जारी की है.

इस चेतावनी में साफ कहा गया है कि दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से बचें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से यह भी कहा गया कि यदि खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी. इस बयान के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में चिंता का माहौल बन गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई धमकी

बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है. आतंकी संगठन के प्रतिनिधि ने यहां तक कहा कि वे हर संभव कोशिश करेंगे ताकि मैच आयोजित न हो सकें और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें. इस तरह की खुली चेतावनी ने टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और गहरे कर दिए हैं.

दिग्गज खिलाड़ियों के नाम लेकर दी चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी PSL 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं. डेविड वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे, जबकि स्टीव स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते हुए लीग में डेब्यू करने जा रहे हैं और पाकिस्तान पहुंच भी चुके हैं. 

इसके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं. आतंकी संगठन ने इन बड़े नामों का जिक्र करते हुए कहा है कि अगर ये खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलने आते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

PCB का बड़ा फैसला: बिना दर्शकों के मैच

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए Pakistan Cricket Board (पीसीबी) ने बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि PSL 2026 के सभी मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी जा रही है, तो स्टेडियम में हजारों दर्शकों को इकट्ठा करना उचित नहीं होगा. इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे.

क्या प्रभावित होगा टूर्नामेंट?

PSL 2026 से पहले आई इस धमकी ने पूरे टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विदेशी खिलाड़ी इस स्थिति में खेलने का जोखिम उठाएंगे या पीछे हट जाएंगे. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, लेकिन इस तरह की चेतावनी ने यह साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में हालात कैसे बदलते हैं और क्या PSL 2026 बिना किसी बाधा के पूरा हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- क्या भारत ने ईरान से चाइनीज युआन में पेमेंट कर खरीदा तेल? विदेश मंत्रालय ने खुद बता दी सच्चाई