गाजा पट्टी में युद्धविराम लागू होने के बावजूद इज़रायली सेना अपने खोजी और सुरक्षा अभियानों को जारी रखे हुए है. इसी क्रम में इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि रफ़ा क्षेत्र में उन्हें हमास का एक बेहद जटिल और विशाल सुरंग नेटवर्क मिला है, जिसकी संरचना किसी अंडरग्राउंड शहर जैसी है.
IDF के अनुसार यह सुरंग न केवल लंबाई और बनावट में असाधारण है, बल्कि इसके भीतर ऐसे कई निर्माण मौजूद हैं जिसमें कमांड सेंटर, रहने की जगह, मीटिंग रूम और हथियार रखने की जगह शामिल है. यह मार्ग उन इलाकों के नीचे से होकर गुज़रता है जहां शरणार्थी कैंप, अस्पताल, स्कूल और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित सुविधाएं बनी हुई हैं.
25 मीटर गहराई में 80 बने कमरे
इज़रायली सेना का कहना है कि यह सुरंग करीब 7 किलोमीटर तक फैली है और जमीन से 25 मीटर नीचे स्थित है. इतने नीचे जाने का मतलब है कि यह संरचना जटिल इंजीनियरिंग और लंबे समय की प्लानिंग का नतीजा है.
⭕️ EXPOSED: A 7 kilometer Hamas tunnel route that held Lt. Hadar Goldin.
— Israel Defense Forces (@IDF) November 20, 2025
IDF troops uncovered one of Gaza’s largest and most complex underground routes, over 7 km long, ~25 meters deep, with ~80 hideouts, where abducted IDF officer Lt. Hadar Goldin was held.
The tunnel runs… pic.twitter.com/GTId75CvYw
IDF के मुताबिक:
इज़रायल ने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क रफ़ा के घने आबादी वाले इलाके के ठीक नीचे बनाया गया था, और सतह पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के भवन, मस्जिद, क्लीनिक, बच्चों के स्कूल और अन्य नागरिक सुविधाएं स्थित हैं.
लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन के शव से जुड़ा दावा
IDF ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इसी नेटवर्क में उनके लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन के शव को रखा गया था. गोल्डिन साल 2014 में इज़रायल और हमास के बीच हुए संघर्ष में मारे गए थे.
हाल ही में हुए समझौते के तहत हमास ने गोल्डिन का शव इज़रायल को सौंपा है. सेना का कहना है कि सुरंग की खोज उसी अभियान का हिस्सा थी, जिसके जरिए उनके जवान के अवशेषों का पता लगाया जाना था.
एलीट यूनिट्स ने सुरंग की पहचान की
इज़रायली सेना की विशेष इंजीनियरिंग इकाई ‘याहलोम’ और नेवल कमांडो फोर्स ‘शायेत-13’ ने इस सुरंग को खोजा है.
सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति अल हम्स को हिरासत में लिया गया है, जिस पर संदेह था कि उसे सुरंग के भीतर शव को दफनाने की जगह के बारे में जानकारी थी.
IDF के अनुसार पिछले छह महीनों से चल रहे अभियान में यह सबसे अहम सफलता है.
हमास की रणनीति पर इज़रायल के आरोप
अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से इज़रायल कई बार यह दावा करता रहा है कि हमास ने गाजा में सुरंगों का एक व्यापक नेटवर्क बनाया है.
इज़रायल का कहना है कि—
के लिए उपयोग की जाती हैं.
सेना के मुताबिक नागरिक इलाकों के नीचे चल रहा यह नेटवर्क हमास की रणनीति का हिस्सा है, जिसके कारण सैन्य कार्रवाई बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में जहरीली हवा के बीच स्कूल गतिविधियों पर रोक, आयोग ने जारी किया कड़ा निर्देश