ट्रंप के साथ नेतन्याहू का डबल गेम! शांति वार्ता के बीच गाजा में इजरायल ने कर दिया कांड

Israel Gaza Attack: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर हमला किया है. इस हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनियों की मौत की खबर है. फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस के मुताबिक, मारे गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला भी शामिल हैं.

Israeli attacks continue in Gaza 8 Palestinians killed Trump peace initiative
Image Source: Social Media

Israel Gaza Attack: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर हमला किया है. इस हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनियों की मौत की खबर है. फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस के मुताबिक, मारे गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों में कई लोगों की जान गई. खान यूनिस में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि गाजा के पुराने शहर में भी एक व्यक्ति मारा गया. इन हमलों के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका की शांति कोशिशों के बावजूद इजराइल अपने फैसले खुद ले रहा है?

शांति योजना के बीच इजराइल का हमला

यह हमला उस समय हुआ है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में सीजफायर समझौते को आगे बढ़ाने के लिए 15 पॉइंट का रोडमैप जारी किया था.

इस योजना का मकसद गाजा में शांति स्थापित करना और पिछले सीजफायर समझौते को लागू करना है. हालांकि, अभी तक यह योजना जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है और इजराइल-हमास के बीच तनाव जारी है.

हमास और इजराइल के बीच नहीं बन रही सहमति

हमास का कहना है कि वह अपने हथियार तभी छोड़ेगा, जब इजराइल सैन्य कार्रवाई बंद करेगा और अपनी सेना पीछे हटाएगा. वहीं, इजराइल का कहना है कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं छोड़ता, तब तक सेना की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

इजराइल की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक इस शांति योजना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, इजराइल के दक्षिणपंथी नेता इतामार बेन-ग्विर ने इस पहल का विरोध किया है. उनका कहना है कि इजराइल को हमास के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखनी चाहिए.

दूसरी तरफ, फतह के पूर्व नेता मोहम्मद दहलान ने कहा कि अमेरिका गाजा में हमले रोकने के लिए इजराइल के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि शांति समझौते की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इजराइल हमले पूरी तरह रोकता है या नहीं.

सीजफायर कोशिशों के बीच बढ़ा तनाव

इससे पहले शनिवार को मध्य गाजा में एक मेडिकल सप्लाई गोदाम भी हमले में तबाह हो गया था. बताया गया कि हमले के बाद वहां बड़ा गड्ढा बन गया. लगातार हो रहे हमलों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या गाजा में शांति की कोशिशें सफल हो पाएंगी या फिर इजराइल और हमास के बीच संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- स्पेन में घुसे थे 60 हजार प्रवासी, लेकिन 48 हजार से ज्यादा वापस लौटे, क्या है इसके पीछे की वजह?