युद्ध के बीच इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे इजरायल के PM नेतन्याहू, जानें अब कैसी है तबीयत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य खबर सामने आई है. नेतन्याहू की कैंसर से संबंधित सर्जरी हाल ही में हुई, जिसमें उनके शरीर में एक संदिग्ध ट्यूमर को हटा दिया गया.

Israel PM Benjamin Netanyahu prostate cancer Health Report
Image Source: Social Media

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य खबर सामने आई है. नेतन्याहू की कैंसर से संबंधित सर्जरी हाल ही में हुई, जिसमें उनके शरीर में एक संदिग्ध ट्यूमर को हटा दिया गया. यह सर्जरी उनके 29 दिसंबर 2024 को हुई पोस्टेट सर्जरी के फॉलोअप के तौर पर की गई थी. MRI में 1 सेंटीमीटर का छोटा संदिग्ध निशान पाया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने इसे निकालने का निर्णय लिया. वर्तमान में नेतन्याहू को मेडिकल निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत पर करीबी नजर रखी जा रही है.

नेतन्याहू ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नेतन्याहू ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए एक पोस्ट डाली. उन्होंने बताया कि उनकी सालाना मेडिकल रिपोर्ट आज जारी की गई है, हालांकि रिपोर्ट जारी करने में दो महीने की देरी की गई थी. नेतन्याहू ने यह देरी युद्ध के चरम काल में रिपोर्ट जारी न करने की वजह से की थी. उनका मानना था कि ऐसा करने से ईरानी आतंकवादी शासन को इजरायल के खिलाफ और अधिक झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने का मौका नहीं मिलेगा. उनका यह कदम देश के हित में सावधानी बरतते हुए उठाया गया था.

उन्होंने कहा, मैं आपके साथ तीन बातें शेयर करना चाहता हूं.  एक भगवान का शुक्र है कि मैं स्वस्थ हूं. दूसरा मेरा शारीरिक हालत बहुत अच्छी है. मुझे अपने प्रोस्टेट में एक छोटी मेडिकल समस्या थी. इसका पूरी तरह से इलाज हो गयाहै. भगवान का शुक्र है कि अब वह समस्या खत्म हो गई है. डेढ़ साल पहले मेरे बढ़े हुए प्रोस्टेट की सफल सर्जरी हुई थी. तब से मैं एक नियमित मेडिकल निगरानी में हूं. पिछले महीने इसका एक छोटा सा निशान मिला था. यह कैंसर शुरुआती चरण था. इसका इलाज कराना जरूरी नहीं है. सिर्फ निगरानी में रहना जरूरी है. आप इसके साथ जी सकते हैं. बहुत से लोग ऐसा करते हैं.'

नेतन्याहू ने कहा, 'इलाज करवाकर इस समस्या को जड़़ से खत्म कर देना. मुझे आप पहले से ही जानते हैं. मुझे किसी खतरे की जानकारी मिलती है तो मैं तुरंत उसका सामना करना चाहता हूं.यह राष्ट्रीय और निजी जिंदगी पर भी लागू होती है.'

बेंजामिन ने कहा, 'मैंने ठीक वैसा ही किया. मैंने एक खास इलाज करवाया. इससे वह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई और उसका कोई निशान भी नहीं बचा. मैंने कुछ छोटे-छोटे इलाज करवाए, एक किताब पढ़ी, और अपना काम जारी रखा. वह निशान पूरी तरह से गायब हो गया. भगवान का शुक्र है, मैंने इस मुश्किल पर भी जीत हासिल कर ली. मैं यरुशलम के हदासा अस्पताल के डॉक्टरों और वहां की बेहतरीन मेडिकल टीमों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. आपसे, इजरायल के नागरिकों से, मेरी बस एक ही गुजारिश है. अपनी सेहत का ख़्याल रखें. अपनी जांच करवाएं, और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें. यहां से, शब्बत की पूर्व संध्या पर, मैं हमारे उन लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं जो तन और मन से घायल हैं. आपकी ओर से, मैं उन्हें एक स्नेहपूर्ण आलिंगन और पूर्ण स्वास्थ्य की कामना भेजता हूं. शब्बत शालोम.'

ये भी पढ़ें: Indus Waters Treaty: गर्मी आते ही छूटने लगे पाकिस्तान के पसीने! सिंधु जल संधि के लिए UNSC में गिड़गिड़ाया